पूर्णिया, जून 2 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। हाल के दिनों में आए आंधी-तूफान के बाद बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र में उत्पन्न बिजली संकट को लेकर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि ने मंगलवार को कोसी डाक बंगला में विद्युत विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि भीषण गर्मी को देखते हुए हर हाल में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम, प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार, अंचलाधिकारी अजय रंजन, रेवेन्यू अधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी चंदन कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी निखिलेश कुमार, बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित विद्युत...