गाज़ियाबाद, मई 25 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। भीषण गर्मी के बीच ट्रांस हिंडन क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या लगातार गहराती जा रही है। डीएलएफ कॉलोनी, अर्थला और इंदिरापुरम समेत कई इलाकों में सोमवार को भी गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति हुई। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि पिछले तीन सालों से लगातार शिकायतें करने के बावजूद जलकल विभाग अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर सका है। समस्या से 30 हजार से अधिक लोग प्रभावित है। भीषण गर्मी में लोगों को पीने के साथ अन्य दैनिक कार्यों को करने के लिए भी साफ पानी की जरूरत पड़ती है। लेकिन ट्रांस हिंडन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में निर्माण कार्यों के चलते पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त है। इस कारण क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में लोगों को गंदे पानी की समस्या का सामना कर...