बहराइच, जून 22 -- बहराइच, संवाददाता। भीषण गर्मी का असर अब दुग्ध उत्पादों की सप्लाई पर भी आने लगा है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण दूध उत्पादन में कमी आने से दूध, खोआ और पनीर की उपलब्धता प्रभावित हो रही है। कई दूध बूथों पर उपभोक्ताओं को सीमित दूध व दही मिल पा रहा है, जबकि मिठाई कारोबारियों को भी खोआ और पनीर की कमी से जूझना पड़ रहा है। दूध विक्रेता सूबेदार यादव का कहना है कि गर्मी के चलते पशुओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। पर्याप्त हरा चारा और अनुकूल वातावरण न मिलने से दुधारू पशुओं का दूध उत्पादन घट गया है। इसके चलते 10 फीसदी दूध की आवक कम हुई है। सुबह के समय कई बूथों पर दूध की मांग अधिक होने के बावजूद सीमित मात्रा में ही उपलब्ध हो पा रहा है। दोपहर बाद लोगों का स्टाक खत्म हो जा रहा है। केशवराम यादव का कहना है कि ग्राहकों को मात्र...