रुडकी, मई 2 -- झबरेड़ा। भीषण गर्मी का असर अब इंसानों के साथ ही दुधारू पशुओं पर भी दिखने लगा है। गर्मी के मौसम में गाय-भैंस आदि ने दूध कम देना शुरू कर दिया है। पशु चिकित्सक का कहना है कि गर्मी में दूध देने वाले पशुओं के लिए हरा चारा और जौ-चना व सरसों की खल आदि का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। गाय भैंस पशुपालक चौधरी बिट्टू सिंह, कुलदीप, बाबूराम, सोराज सिंह, मुनव्वर हुसैन, मुख्तार अली आदि का कहना है कि गर्मी शुरू होते ही गाय भैंस कम दूध देना शुरू कोई देती है। जो गाय-भैंस प्रतिदिन 10 किलो दूध देती है, वह गर्मी के दिनों में सात-आठ किलो दूध देना शुरू कर देती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.