इटावा औरैया, मई 21 -- जसवंतनगर। भीषण गर्मी के बीच तहसील परिसर में पेयजल व्यवस्था बदहाल होने से अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने तहसील प्रशासन से मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त कराने और समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। बताया गया है कि तहसील परिसर में प्रतिदिन करीब एक हजार से पंद्रह सौ लोग विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं, लेकिन यहां पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। परिसर में लगे कई हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं, जबकि कुछ हैंडपंपों से पर्याप्त पानी नहीं निकल रहा है। कैंटीन के पास लगा हैंडपंप भी काफी समय से खराब बताया जा रहा है, जिससे लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि वर्ष 2016 में तहसील निर्माण के द...