बरेली, जून 8 -- भीषण गर्मी में तपते टिन शेड के नीचे बैठे दिव्यांग बरेली। वरिष्ठ संवाददाता मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सोमवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया गया। 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान के बीच तप रहे टिन शेड के नीचे दिव्यांग बैठे अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सुबह से लेकर दोपहर 12 तक 94 दिव्यांगों के आवेदन पत्र जमा हुए। आवेदन पत्र की जांच के बाद उनका चिकित्सकीय परीक्षण शुरू हुआ। शिविर में आए नेत्र संबंधित दिव्यांगता वाले लोगों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए 300 बेड अस्पताल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...