एटा, अप्रैल 26 -- गर्मी का पारा चढ़ते ही शहर की बिजली व्यवस्था चरमराना शुरू हो गई है। लगातार घंटों तक बिजली कटौती के बाद भी रातभर ट्रपिंग एवं कम वोल्टेज की समस्या ने शहर वासियों की नींद के साथ सुकून भी छीन लिया है। शनिवार की रात शहर के मोहल्ला राधा बिहार में ओवरलोड ट्रांसफार्मर की केबिलें जल गई। इसके साथ ही अन्य कई स्थानों पर तापमान अधिक होने के साथ लोड़ अधिक बढ़ने के कारण गर्म हुई बिजली की लाइनों में आग लग गई। जिससे शहर के मोहल्ला नई बस्ती, शिवगंज, प्रेम नगर, प्रेम नगर, सुनहरी नगर, राधा बिहार, अवंतीबाई नगर, नगला चिन्नी, उद्देतपुर, नगला प्रेमी, नगला तेली, शिकोहाबाद रोड समेत एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली रात 10 बजे से 11:30 बजे तक लगातार डेढ़ घंटे गुल रही। यह भी पढ़ें- बिजली संकट पर फूटा उपकेंद्रों पर गुस्सा: राजाजीपुरम और चिनहट में जम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.