भीषण गर्मी में डालसा ने बांटा पानी और ओआरएस घोल
पलामू, मई 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से बुधवार को रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष राहत एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। झालसा एवं पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के तहत यात्रियों और राहगीरों के बीच शुद्ध पेयजल, पानी की बोतल और ओआरएस घोल का वितरण किया गया।रेलवे मजिस्ट्रेट प्रज्ञेष निगम के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में सैकड़ों यात्रियों को गर्मी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पलामू में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने और लू से बचाव के प्रति जागरूक करना जरूरी है। यह भी पढ़ें- जिले में 44 'पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.