चंदौली, मई 25 -- चंदौली। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच लोगों को राहत देने वाले ठंडे पेय पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ गई है। नगर क्षेत्र सहित आसपास के बाजारों में गन्ने का रस, शिकंजी, नारियल पानी और अन्य ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों की भीड़ उमड़ रही है। 44 डिग्री सेल्सियस तापमान और तेज धूप से परेशान लोग गर्मी से राहत पाने के लिए इन पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। नगर के प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा मुख्य चौराहों के आसपास लगी दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। यह भी पढ़ें- कैमूर में भीषण गर्मी व तीखी धूप से लोगों का जनजीवन बेहाल दोपहर के समय गर्म हवाओं और तपती धूप से बचने के लिए राहगीर, मजदूर, रिक्शा चालक, छात्र और नौकरीपेशा लोग जगह-जगह रुककर गन्ने का ...