मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भीषण गर्मी में ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की मुसीबत बढ़ा दी है। मंगलवार को मुजफ्फरपुर आने वाली आधा दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से आठ घंटे तक विलंब रहीं। इससे जंक्शन पर इंतजार कर रहे लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं, पानी की कमी से जेनरल बोगी के सफर कर रहे यात्रियों को जूझना पड़ा।जानकारी के अनुसार, 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल मंगलवार को 5.30 घंटे की देरी से मुजफ्फरपुर आयी। वहीं, 11062 जयनगर-एलटीटी पवन एक्सप्रेस 1.26 घंटे, 15909 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 2.30 घंटे, 14011 राधिकापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 3.15 घंटे विलंब रही। बताया गया कि पवन एक्सप्रेस जयनगर से ही 1.46 घंटे देर से खुली थी। इसके अलावा 1903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 2.07 घंटे, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स...