उरई, मई 23 -- उरई। संवाददाता भीषण गर्मी में फ्रिज, एसी, कूलर, पंखे से अत्यधिक लोड बढ़ने के कारण फॉल्ट और तार टूटने से अघोषित बिजली कटौती से लोग जूझ रहे हैं। बिजली ट्रिपिंग की समस्या से पूरी पूरी रात लोगों को रतजगा करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों में नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन की समस्या बढ़ रही है।इस समय गर्मी अपना विकराल रूप धारण किए हुए है। सूरज से बरस रही आग और नीचे से तप रही जमीन के साथ पारा चढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस पार कर रहा है। जहां गर्मी में इंसान तो इंसान पशु पक्षी तक बेहाल हैं। वहीं ऐसे में अघोषित बिजली कटौती लोगों को रुला रही है। यह भी पढ़ें- अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश भीषण गर्मी में बिजली की लगातार आवाजाही से लोग हलकान हो रहे हैं। हालात यह हैं कि हर आधे घंटे में ओवरलोड के कारण थोड़ी-थोड़ी देर के लिए बिजली ...