कन्नौज, मई 24 -- छिबरामऊ क्षेत्र के सिकंदरपुर बिजली उपकेंद्र पर भीषण गर्मी के बीच ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित रखने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण ट्रांसफार्मरों के अधिक गर्म होने का खतरा बना हुआ है। इसे देखते हुए उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी प्रतिदिन सबमर्सिबल पंप के माध्यम से ट्रांसफार्मरों पर पानी का छिडक़ाव कर उन्हें ठंडा रखने का प्रयास कर रहे हैं। बिजली कर्मियों का कहना है कि दिन में दो से तीन बार पानी डाला जाता है, ताकि ट्रांसफार्मर ओवरहीट होकर खराब न हों और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित न हो। यह भी पढ़ें- ओवरलोड चल रहे हैं जिले के मेन ट्रांसफार्मर इन दिनों तेज गर्मी के चलते बिजली की मांग भी बढ़ गई है, जिससे ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। विभागीय कर्मचारियो...