औरैया, मई 19 -- कंचौसी, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच सोमवार रात कस्बा कंचौसी के अंबेडकर तिराहे पर बिजली लाइन का तार टूट जाने से करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। अचानक सप्लाई बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चों और बुजुर्गों को हुई। जानकारी के अनुसार सोमवार रात अंबेडकर तिराहे के पास बिजली लाइन का तार टूट गया, जिससे ढिकियापुर, घसा पुरवा, सुखमपुर, बिझाई, कंचौसी कस्बा समेत आसपास के दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण उमस और गर्मी के कारण लोग पहले से ही परेशान थे, ऐसे में बिजली कटने से घरों में लगे पंखे और कूलर बंद हो गए। यह भी पढ़ें- ओवरलोड से चरमराई बिजली व्यवस्था, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग से लोग बेहाल बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी रात में ही...