हाजीपुर, जून 26 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि लगातार बढ़ती उमसभरी गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण एलटी लाइन का केबल धधक रहा है। गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार को पूरे दिन एलटी लाइन में केबल जलने और फ्यूज जलने से बिजली सप्लाई बाधित होने का सिलसिला जा रहा। यह भी पढ़ें- Begusarai News प्रचंड गर्मी व उमस से परेशान लोगों को रूला रही बिजली कटौती बिजली सप्लाई में बाधा गुरुवार की रात मुहर्रम जुलूस को लेकर भी शहर के कई मोहल्ले में बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी। इधर, जून में बारिश की जगह तेज धूप और गर्मी से इंसान परेशानी में दिख रहे हैं। मई से लगातार मौसम का मिजाज गर्म है। 40 से 42 डिग्री के आसपास तापमान टिका हुआ है, जिसके कारण लोगों का हाल बेहाल है। इतना ही नहीं बढ़ते तापमान के चलते बिजली कंपनी के कामगार के लिए भी मुसिबत पैदा हुई है। तापमान के कारण विद्यु...