बाराबंकी, जून 25 -- बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में जनपद के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर जिला प्रशासन एवं वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा को ज्ञापन प्रेषित किया गया। संघ द्वारा डीएम के माध्यम से मांग की गई है कि वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी, लू एवं हीट वेव की परिस्थितियों को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन करते हुए सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया जाए या फिर छात्र हित में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाए। संघ ने कहा कि अत्यधिक तापमान के कारण विद्यालयों में अध्ययनरत छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है, इसलिए बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- ...