फतेहपुर, अप्रैल 25 -- खखरेरू। नगर के विद्यालय से भरी दोपहर पैदल घर वापसी करने वाली कृतिका, गौरी द्विवेदी, उत्सव त्रिपाठी, राघव त्रिपाठी, आदर्शिका आदि हाथ में छाता व गले में पानी की टंगी बोतल से पानी पीते हुए पसीना-पसीना हो रहे थे। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होने वाले विद्यालयों का अधिक बुरा हाल है जहां बच्चों को चिलचिलाती धूप में कई किमी पैदल ही आवागमन करना पड़ता है। लगातार बढ़ते तापमान के चलते बच्चों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए अभिभावकों कुलदीप तिवारी, अरविंद कुमार, विक्रम सिंह, सुधीर यादव, धर्म यादव आदि का कहना है कि कड़ी धूप व चलने वाली लू से बच्चों पर खतरा मंडराता रहता है। यह भी पढ़ें- पारा 45 के पार, स्कूली बच्चे बेहाल जिससे बच्चे डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के प्रकोप को द...