गिरडीह, जून 14 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। चुंगलखार फीडर से जुड़े दर्जनभर से अधिक गांवों में शनिवार से बिजली आपूर्ति ठप है, जो रविवार दोपहर तक भी बहाल नहीं हो सकी। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उमस और गर्मी के कारण कई लोगों के बीमार पड़ने की भी सूचना है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के तकनीशियन एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टालते हैं, जबकि जूनियर इंजीनियर (जेई) और पावर हाउस के कर्मी उपभोक्ताओं के फोन तक नहीं उठाते। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई ने बताया कि धुरैता के पास आंधी-पानी के दौरान बिजली के दो पोल गिर गए थे। क्षतिग्रस्त पोलों को बदलने और लाइन दुरुस्त करने में अपेक्षा से अधिक समय लग गया। उन्होंने कहा कि मरम्मत का कार्य लगभ...