धनबाद, मई 27 -- धनबाद, संवाददाता। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच मंगलवार को बिजली संकट ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। शहर और आसपास के कई इलाकों में सुबह से ही बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग घरों में भी राहत नहीं महसूस कर सके। शहर के सरायढेला, पुलिस लाइन, हीरापुर, भेलाटांड़ सहित कई इलाकों में घंटों बिजली ठप रही। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह से बिजली नहीं रहने के कारण पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गई। कई घरों में मोटर नहीं चल पाने से पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। यह भी पढ़ें- 250 मेगावाट आपूर्ति का दावा, फिर भी गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहा सारण बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हुई। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण कई फीडरों की बिज...