कौशाम्बी, अप्रैल 28 -- बदन झुलसा रही गर्मी के बीच बिजली की बदहाल व्यवस्था से परेशान अजुहा कस्बे के वार्ड 12 नया नगर, लाई मंडी मोहल्ले के लोगों के सब्र का बांध सोमवार रात टूट गया। बड़ी संख्या में लोग पावर हाउस पहुंच गए और वहां घेराव कर विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। उपभोक्ताओं का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमराई हुई है। कभी घंटों कटौती तो कभी बेहद कम वोल्टेज की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। हालत यह है कि वोल्टेज इतना कम हो जाता है कि पंखे और कूलर तक ठीक से नहीं चल पाते, जिससे भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन के खंभों को लकड़ी की बल्लियों से रोका प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के जेई आशीष से संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन उनका फोन नहीं उठने से लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.