मेरठ, मई 25 -- भीषण गर्मी के चलते गन्ना सर्वेक्षण कार्य भी प्रभावित होने लगा है। सर्वे टीम में लगे कर्मचारी बीमार पड़ने लगे हैं। इसके चलते गन्ना विभाग ने सर्वे टीम को गर्मी से बचने की हिदायत देते हुए सुबह और शाम को ही सर्वे करने की सलाह जारी की है। 30 जून तक गन्ना सर्वेक्षण पूरा किया जाना है। गन्ना पेराई सत्र 2026-27 के लिए 1 मई से गन्ना सर्वेक्षण चल रहा है जो 30 जून तक पूरा किया जाना है। इसके लिए गन्ना विभाग और शुगर मिलों की संयुक्त टीम सर्वेक्षण कर रही है। मेरठ मंडल में सर्वे के लिए करीब 900 कर्मचारी लगे हुए हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में गन्ना सर्वे हुआ प्रभावित लेकिन पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी और पारा 45 के पार पहुंचने से सर्वेक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सर्वे में लगे लोग हीट स्ट्रॉक का शिकार होने लगे हैं। इसे देखते ह...