खगडि़या, मई 19 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि भीषण गर्मी में सीएचसी में गत एक माह से सोलर प्लेट युक्त जलमीनार से शुद्ध पेयजल नहीं टपक रहा है। मरीजों को मिलने वाला मिनरल वाटर गत एक माह से दिवास्वप्न बनकर रह गया है, लेकिन विभाग का संवेदक इस समस्या के प्रति उदासीन बना हुआ है। सीएचसी के मरीजों को शुद्ध पेयजल के मिलते ही लोगों के बीच ख़ुशी का माहोल बना हुआ था। लोगों क़ो लगा था कि पेयजल के लिए भटकने की समस्या दूर हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के तक़रीबन तीन लाख की आबादी की स्वास्थ्य सुरक्षा का मुख्य साधन परबत्ता सीएचसी है। यहां स्वास्थ्य सुरक्षा क़ो लेकर नगर पंचायत सहित 22 पंचायतो के लोग आया करते हैं। इस सीएचसी में प्रखंड के विभिन्न गांवों से तक़रीबन ढाई सौ मरीज इलाज के लिये प्रतिदिन आया करते हैं। इससे सहज़ ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि म...