शामली, मई 27 -- कांधला। खंड विकास क्षेत्र के गांव जसाला स्थित ईफ़को खाद केंद्र पर खाद लेने पहुंचे किसानों की भारी भीड़ के चलते अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खाद वितरण के दौरान किसानों के बीच धक्का-मुक्की तक की स्थिति पैदा हो गई। चिलचिलाती धूप में घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर किसानों ने प्रशासन और संबंधित विभाग की व्यवस्थाओं पर जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। क्षेत्र में धान व अन्य फसलों की तैयारी के चलते किसानों को खाद की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- खाद की किल्लत पर फूटा किसानों का गुस्सा, दबथुवा समिति पर हंगामा सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान ईफ़को केंद्र पर पहुंच गए थे, लेकिन पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लाइनें लंबी होती ...