चंदौली, अप्रैल 23 -- चंदौली। भीषण गर्मी और हीटवेव (लू) से बचने के लिए एतिहात बरतना जरूरी है। दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें। शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बना रहे, इसके लिए 20- 25 मिनट पर पानी का सेवन करना जरूरी है। घर के बाहर निकलने पर हल्का सूती कपड़े और सिर ढक कर रखें। ओआरएस, नींबू पानी और छाछ का सेवन किया जाय। प्यास न लगने पर भी पानी पीते रहें। नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और दही का सेवन बढ़ाएं। बाहर का खाना खाने से बचें। हल्का और ताजा भोजन करें। तरबूज, खीरा जैसे पानी से भरपूर फल खाएं। यह भी पढ़ें- तपती गर्मी में बॉडी को अंदर से रखें कूल! इन फूड्स की तासीर होती है ठंडी, रोजाना खाएं बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों को खड़ी कार में अकेला न छोड़ें। चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, या तेज बुखार होने पर व्यक्ति को तुरंत छायादार जग...