फतेहपुर, मई 26 -- फतेहपुर, संवाददाता। लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज की ओपीडी में हीटवेव के शुरुआती लक्षणों वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पतालों में चक्कर आना, उल्टी-दस्त, तेज बुखार, कमजोरी और शरीर में जलन की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि शरीर में पानी की कमी और लंबे समय तक धूप में रहने से लोगों की हालत बिगड़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। कई मरीजों ने बताया कि तेज धूप में काम करने या सफर करने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ रही है। कुछ लोगों को चक्कर, सिर दर्द और बदन दर्द की शिकायत भी रही। ओपीडी में ऐसे मरीजों को तुरंत ओआरएस देकर इलाज शुरू किया जा रहा है। ड...