बिहारशरीफ, जून 11 -- जिले में दिनभर छाये रहे बादल, हुई झमाझम बर्षा बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को आंधी-पानी के बाद मौसम सुहाना हो गया। सुबह में झमाझम बारिश हुई। करीब दिनभर बादल छाये रहें। इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी और पानी निकालने वाली गर्मी से राहत मिली। हालांकि, जिस तरह का मौसम बना था, उतनी बारिश नहीं हुई। पिछले एक सप्ताह से पूरा जिला भीषण गर्मी व उमस की चपेट में था। दिन को शरीर जलाने वाली कड़ी धूप के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। बारिश बुधवार को भी हुई थी। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में आंधी-पानी से मौसम हुआ सुहाना हल्की तुरंत ही धूप निकलने से इसका प्रभाव नहीं पड़ा। गुरुवार को सुबह से ही बादल छाये रहे। अस्थावां में सुबह से ही आसमान में काले बादल छा गये। हल्की बारिश के बाद मौसम बेहतर ह...