औरैया, मई 22 -- औरैया, संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच छोटे बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचना चिंता का विषय बना हुआ है। परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से अवकाश घोषित किए जाने के बावजूद जिले के करीब 1750 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन जारी है। छह वर्ष तक के बच्चों को तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच केंद्रों तक पहुंचना पड़ रहा है, जिससे अभिभावकों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी चिंता बढ़ गई है। मई माह में तापमान लगातार 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दोपहर के समय लू जैसे हालात हो रहे हैं। ऐसे में छोटे बच्चों को घर से बाहर निकालना अभिभावकों को भारी पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में प्रारंभिक विद्यालय बंद करने की मांग कई ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पर्याप्त पंखे और कूलर तक नहीं हैं, जिससे बच्चों...