अमरोहा, मई 24 -- हसनपुर, संवाददाता। भीषण गर्मी के दौरान शनिवार दोपहर रहरा थाना क्षेत्र के गांव जयतौली में अचानक बिटौरों में लगी आग से अफरातफरी मच गई। आग से कई बिटौरे, छप्पर व डीजल इंजन जल गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। दमकल टीम भी मौके पर पहुंच गई।बताया जा रहा है कि गांव के पास रखे गंगासरन के बिटौरे में अचानक आग लग गई। तेज धूप के दौरान आग लगने से ग्रामीणों के बीच खलबली मच गई। ग्रामीण आशंकित हो गए कि आग अगर गांव में फैली तो भारी नुकसान होगा। रेत व पानी से ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। यह भी पढ़ें- झोपड़ी में लगी भीषण आग, भूसा व बाइक जलकर राख हालांकि, सफलता नहीं मिली। आग से गंगासरन का एक डीजल इंजन व मकान का छप्पर जल गया। गांव निवासी राम सिंह, ब्रजकिशोर व धर्मपाल का भी एक-एक बिटौरा जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर फायर ब...