गंगापार, अप्रैल 26 -- भीषण गर्मी में अघोषित विद्युत कटौती से हर वर्ग परेशान हैं। खासकर रात में कई बार बिजली कटौती होने से लोगों को रतजगा करना पड़ रहा है। मांडा क्षेत्र के 69 ग्राम पंचायतों के 193 गांवों को सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति के लिए मांडारोड, भारतगंज, हाटा, सुरवांदलापुर और नेवढ़िया सहित कुल पांच विद्युत उपकेंद्र बनाये गये हैं। 1966 में सबसे पहले मांडा रोड उपकेंद्र की स्थापना की गई। इसके बाद जनसंख्या बढ़ने के साथ ही धीरे धीरे कुल पांच विद्युत उपकेंद्र बना दिए गए। उपकेंद्रों की संख्या बढ़ने के साथ व्यवस्था में सुधार नहीं हो पायी। समूचे क्षेत्र के ज्यादातर गांवों में 1966 में लगे विद्युत तार अभी तक बदले नहीं जा सके हैं। यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी में बिजली संकट, जनता परेशान जर्जर व पुराने बिजली के तार अक्सर हवा के झोंके से ही टूट जात...