बांदा, अप्रैल 27 -- बांदा, संवाददाता। होमागार्ड भर्ती परीक्षा का सोमवार को तीसरे दिन समापन हो गया। परीक्षा में पंजीकृत 23616 अभ्यर्थियों में 18891 ने परीक्षा दी। जबकि 4725 महिला व पुरुष अभ्यर्थियों के सामने भीषण गर्मी बाधा बन गई और वह परीक्षा में नहीं पहुंच सके। परीक्षा के लिए बनाए गए नौ केंद्रों में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए नौ केंद्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। साथ ही सेंटर के बाहर कोतवाल व तीन दरोगा सहित छह-छह पुलिस कर्मियों की निगरानी में ड्यूटी लगाई गई थी। तीन दिनों तक दोनों पालियों में अभ्यर्थियों ने पेपर दिए। यह भी पढ़ें- 24 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने छोड़ी होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा उन्हें तमाम अव्यस्थाओं से भी रुबरू होना पड़ा। एएसपी शिवराज ने बताया कि परीक्षा म...