लखीसराय, अप्रैल 28 -- कजरा,एक संवाददाता। जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने जिले के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। डीईओ द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि अपर समाहर्ता सह आपदा प्रबंधक लखीसराय के निर्देश के आलोक में सभी विद्यालय निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे, लेकिन भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए हर जरूरी कदम उठाना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- बढ़ती गर्मी के बीच स्कूलों में 'बीट द हीट' पहल शुरू -----स्कूलों में पेयजल और ओआरएस की व्यवस्था जरूरी:शिक्षा विभाग ने स्पष...