चतरा, अप्रैल 22 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों कुदरत और महंगाई की दोहरी मार देखने को मिल रही है। एक ओर जहां सूरज की तपिश और भीषण गर्मी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, वहीं दूसरी ओर शादियों के लग्न का उत्साह इस गर्मी पर भारी पड़ रहा है। चिलचिलाती धूप के बावजूद गांवों से लेकर बाजारों तक शादियों की रौनक बरकरार है, लेकिन सोने-चांदी की आसमान छूती कीमतों ने मध्यम और गरीब परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। मयूरहंड प्रखंड के विभिन्न गांवों में इन दिनों शहनाइयां गूंज रही हैं। लोग भीषण गर्मी की परवाह किए बिना शादी की रस्मों और तैयारियों में पूरी तरह व्यस्त नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी पर भारी पड़ा शादी का उत्साह: आसमान छूते सोने-चांदी के भाव ने बिगाड़ा दहेज का बजट बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। हालांकि, द...