भीषण गर्मी ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, 45 डिग्री पारा
औरैया, मई 26 -- औरैया, संवाददाता। जिले में बारिश के बाद भी गर्मी और गर्म हवाओं का असर कम नहीं हुआ है। उमस भरी गर्मी और तेज गर्म हवाओं ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। दिनभर चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान रहे, वहीं दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही भी कम दिखाई दी। बारिश होने के बावजूद तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं आने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के बाद हवा में नमी बढ़ने से उमस अधिक महसूस होती है। इसके साथ ही तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। चिकित्सकों ने लोगों को धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मंगलवार को अधिकत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.