बक्सर, अप्रैल 2 -- बिक्री सत्तू का घोल, गन्ने का रस और आम का पन्ना खूब बिक रहा है सत्तू बड़ा गिलास 20 और छोटा गिलास 10 रुपये में बिक रहा है फोटो संख्या 13 कैप्शन -गुरुवार को पोस्ट ऑफिस रोड में बेल का शरबत बेचता दुकानदार। बक्सर, कार्यालय संवाददाता। अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही जिले में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है। इससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले मई और जून महीने में गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना है। गर्मी के बढ़ते असर के साथ ही शहर के चौक-चौराहों और फुटपाथों पर ठंडे पेय पदार्थों की दुकानें सज गई हैं। बेल का शरबत, सत्तू का घोल, गन्ने का रस और आम का पन्ना खूब बिक रहा है। ठेले पर इन पेय पदार्थों की बिक्री भी गर्...