रामपुर, जून 18 -- रामपुर। मौसम का मिजाज दिन-ब-दिन आक्रामक होता जा रहा है। आसमान से बरसती आग और गर्म थपेड़ों (लू) ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सूर्यदेव के कड़े तेवरों के कारण बुधवार की सुबह 9 बजे से ही पारा रिकॉर्ड स्तर को छू रहा है, जिससे लोगों के पसीने छूट रहे हैं। इस असहनीय गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने कोढ़ में खाज का काम किया है, जिससे जनता त्राहि-त्राहि कर उठी है। घरों में लगे एसी,कूलर भी लोगों को राहत देने में नाकाम रहे। भीषण गर्मी के प्रकोप के चलते लोग घरो से निकलने से बचते नजर आए। बहुत जरुरी काम से ही लोग घरो से गमछे का सहारा लेकर निकले वही शहर के भीड़भाड़ वाले बाजारों और मुख्य सड़को पर भी सन्नाटा परसा रहा।

मौसम की स्थिति मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर...