मुजफ्फर नगर, जून 4 -- मुजफ्फरनगर भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने आम जनजीवन को एक बार फिर अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले दिनों हुई हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से मिली कुछ दिन की राहत के बाद अब गर्मी दोबारा बेकाबू हो गई है। आसमान से बरसती आग और तेज धूप के कारण लोगों के पसीने छूट रहे हैं, जिससे लोग दोपहर के समय घरों में ही दुबकने को मजबूर हैं।सुबह नौ बजते ही धूप के तेवर तीखे हो जाते हैं और दोपहर होते-होते स्थिति और भी विकराल हो जाती है। तेज लू और उमस के कारण शहर की प्रमुख सड़कें और चौराहे पूरी तरह सूने नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- आसमान से बरसी आग, तीखी तपिश से झुलसा जनजीवन अति आवश्यक कार्य होने पर ही लोग पूरे बदन को कपड़े से ढककर बाहर निकल रहे हैं। दुपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए सफर करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है।इस भीषण तपिश क...