संभल, जून 8 -- जनपद में गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को तापमान में जबरदस्त वृद्धि के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। कूलर और पंखे की हवा तक गर्म महसूस हो रही थी। जो लोगों को कोई खास राहत नहीं दे पा रही थी। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। जनपद में बीते दिनों बारिश से मौसम में गिरावट हुई थी। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही थी। बीते दो दिनों से तापमान में वृद्धि हो रही है। रविवार की सुबह से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। गर्मी का असर ऐसा रहा कि दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छा गया। आम दिनों की चहल-पहल वाले इलाके भी सूने नजर आए। लोग गर्मी से ब...