अमरोहा, मई 25 -- जिले में पड़ रही भीषण गर्मी किसानों के परेशानियों का सबब बन गई हैं, क्योंकि कड़ी धूप से गन्ना फसल सूख रही है। सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण गन्ना फसल को नुकसान होने संभावना जताई जा रही है। गर्मी के कारण किसान सुबह 10 बजे के बाद खेतों में काम नहीं कर पा रहे हैं। किसान बारिश का इंतजार कर रहे है, ताकि चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिल सके। जिले में एक लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल पर गन्ने की खेती की जा रही है। इस बार सर्दियों में भी बारिश कम हुई। गर्मियों का सीजन भी सूखा बीत रहा है। यह भी पढ़ें- गर्मी की मार से मक्के की फसल बेहाल, किसानों की बढ़ी मुश्किलें: बारिश न होने का सबसे ज्यादा असर गन्ने की फसल पर पड़ रहा है। किसान समय पर खाद नहीं दे पा रहे हैं और न ही फसलों की उचित देखभाल कर पा रहे हैं। इस स्थिति से क्षेत्र के ...