भीषण गर्मी ने किया परेशान, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
इटावा औरैया, जून 19 -- बकेवर, संवाददाता। एक सप्ताह की राहत के बाद शुक्रवार को भीषण गर्मी और तेज धूप ने जनजीवन को प्रभावित किया। दोपहर 12 बजे के बाद तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचते ही मुख्य सड़कों, बाजार और चौराहों पर सन्नाटा पसर गया। गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों के चलते लोग घरों में दुबके रहे। स्थिति यह रही कि गर्मी के कारण दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच भरथना रोड, लखना रोड, औरैया रोड इटावा रोड पर आम दिनों जैसी भीड़ नहीं थी और सन्नाटा पसरा था। सिर्फ वही लोग सड़क पर निकले जिन्हें बहुत जरूरी काम था। बाइक सवार और राहगीर सिर व मुंह को कपड़े से ढककर निकलते दिखे। भीषण गर्मी के चलते दुकानदार भी दोपहर में दुकानो पर बैठे नजर आये। कस्बे की दुकानों पर ग्राहकों का टोटा रहा। ठेले वाले भी छांव की तलाश में पेड़ों के नीचे बैठे दिखे। दोपहर बाद ही बाजार में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.