नोएडा, मई 21 -- नोएडा, राजेश शर्मा। दिन में गर्म हवा के थपेड़ों से परेशान लोगों को रात में भी गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। जिले में गुरुवार को अधिकतम तामपान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के मुकाबले थोड़ा कम था। आने वाले दिनों में भी भीषण गर्मी परेशानी बढ़ाएगी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही तेज धूप निकली। सबसे अधिक परेशानी खुले में चलने वाले लोगों को हो रही है। दोपहिया वाहन चालक, पैदल चलने वाले, कामगार आदि सिर और चेहरे को ढंक कर चल रहे हैं ताकि गर्मी का प्रभाव कम हो। दिन में तेज धूप के साथ ही गर्म हवा लोगों को परेशान कर रही है। लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। अगले छह दिनों तक भीषण गर्मी जारी रहेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले छह दिनों म...