पाकुड़, मई 25 -- भीषण गर्मी एवं लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजनों को राहत पहुंचाने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर प्रखंड प्रशासन द्वारा सभी पंचायतों एवं प्रखंड कार्यालय परिसर में आम लोगों के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। ताकि गर्मी के दौरान लोगों को राहत मिल सके। बीडीओ टूडू दिलीप ने बताया कि तेज धूप और लू को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। जिससे बाजार आने वाले लोगों, राहगीरों एवं ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा आसानी से मिल सके। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से राहत के लिए मयूरहंड चौक पर पियाऊ का सुविधा साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अत्यधिक गर्मी में जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते ...