सासाराम, जून 2 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में लगातार बढ़ते तापमान व भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। आमजन को लू और गर्म हवाओं के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए प्रशासन ने विस्तृत एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि मौसम की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सभी नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए, ताकि लू एवं अत्यधिक गर्मी से होने वाली समस्याओं से बचा जा सके।

विशेष समूहों के लिए सलाह जिला प्रशासन ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं तथा पहले से बीमार चल रहे लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इन वर्गों पर गर्मी और लू का प्रभाव अधिक पड़ने की संभावना रहती है, इसलिए उन्ह...