हजारीबाग, अप्रैल 25 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। हजारीबाग जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। आम नागरिकों को लू (हीट वेव) से बचाने के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई है। हेमन्त सती, उपायुक्त हजारीबाग, ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचें और अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। बाहर निकलते समय सिर को ढकें, हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें तथा धूप का चश्मा उपयोग करें। विशेष रूप से मजदूरों और खुले में कार्य करने वाले लोगों को टोपी, गमछा, छाता और गीले कपड़े का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- सभी स्कूलों में बच्चों के लिए पेयजल की मुक्कमल व्यवस्था करें एडवाइजरी में कहा गया है कि खाली पेट ...