भीषण गर्मी को लेकर डीएम का आदेश, 27 मई तक स्कूलों में 10:30 बजे के बाद पठन-पाठन पर रोक
बांका, मई 26 -- बांका, एक संवाददाता : बांका जिले में पड़ रही भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 27 मई तक सुबह 10:30 बजे के बाद सभी कक्षाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार 10:30 बजे के बाद किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि संचालित नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- पांचवीं तक के स्कूल 27 मई तक बंद, बड़े बच्चों की छुट्टी सुबह 11 बजे जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधनों, शिक्षकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.