बाराबंकी, अप्रैल 20 -- बाराबंकी। जनपद में लगातार बढ़ते तापमान एवं प्रचंड गर्मी को देखते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ बाराबंकी ने परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर विद्यालयों का समय प्रात: 7:30 बजे से 12:00 बजे तक निर्धारित किए जाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। लू के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ गई है। अधिकांश बच्चे दूर-दराज क्षेत्रों से विद्यालय आते हैं, जिससे उन्हें तेज धूप का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- UP Weather : मौसम के तीखे तेवर, हीट वेव का यलो अलर्ट; सीएम योगी ने प्रशासन-पब्लिक को किया सतर्क मौसम विभाग द्वारा भी दोपहर के समय अनावश्यक रूप स...