बरेली, मई 22 -- बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए डीएम से जनगणना कार्य स्थगित करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार ने शुक्रवार को डीएम से निवेदन किया कि इस समय बरेली में तापमान 43डिग्री के पार जा रहा है। तेज धूप में घर-घर जाकर जनगणना करना शिक्षकों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। कई शिक्षकों को लू और डिहाइड्रेशन की शिकायत हो रही है। नरेश ने मांग की कि वर्तमान मौसम की स्थिति को देखते हुए जनगणना का कार्य जून के अंत या जुलाई तक आगे बढ़ाया जाए, जब मौसम कुछ राहत वाला हो। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में जनगणना कार्य स्थगित करने की मांग, यूटा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन संघ ने कहा कि शिक्षक जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्य के लिए हमेशा तैयार हैं, लेकिन भीषण गर्मी में फील्ड ड्यूटी करना मुश्किल हो रहा ह...