भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा पांच तक की पढ़ाई 23 जून तक स्थगित
सासाराम, जून 21 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान व भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए डीएम के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने जिले के सभी सरकारी व निजी प्राथमिक विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ कोचिंग संस्थानों में कक्षा पांच तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां पर 23 जून तक के लिए प्रतिबंध लगाया है। वहीं कक्षा 06-12वीं तक में कक्षा का संचालन सुबह 10.30 बजे के बाद प्रतिबंधित किया है। डीईओ द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दोपहर के समय पड़ रही अत्यधिक गर्मी और लू का बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए डीएम के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। आदेश में कहा गया है कि वर्ग पांचवी तक की कक्षाएं 23 जून तक सभी तरह की शैक्षणिक गतिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.