नई दिल्ली, मई 26 -- यूपी में भीषण गर्मी के बीच राजधानी लखनऊ समेत आसपास के जिलों में आंधी-बारिश ने कहर बरपाया है। कहीं पेड़ तो कहीं पोल गिर गए हैं। गोंडा में तो ट्रांसफार्मर समेत पोल गिर गया है। इससे बिजली संकट भी गहराया हुआ हुआ है। सीतापुर में आंधी से दीवार गिरने के कारण उसकी चपेट में आई महिला की मौत हो गई है। पति समेत चार लोग घायल हैं। लखनऊ में आई आंधी और हल्की बौछार ने गर्मी से थोड़ी राहत दी लेकिन कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। आंधी की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। नतीजतन कई इलाकों में पेड़ की डालियां टूट गईं। वहीं आंधी के कारण गोमतीनगर, चिनहट, अर्जुनगंज, इंदिरा नगर समेत बड़े इलाके की बिजली ठप हो गई । शहर के ज्यादातर लोगों के मोबाइल पर रात 10:30 बजे के आसपास ही मौसम खराब होने का अलर्ट आ गया था। यह अलर्ट चर्चा का विषय भी बना। र...