सिमडेगा, अप्रैल 24 -- बोलबा, प्रतिनिधि। इन दिनों बोलबा प्रखंड मुख्यालय के लोग दोहरी मार झेल रहे हैं। एक ओर जहां भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग की लापरवाही ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। गुरुवार को रात भर बिजली आपूर्ति ठप रही। बताया गया कि बिजली कटौती का कारण किसी प्रकार की तकनीकी खराबी नहीं थी। बिना स्पष्ट वजह के पूरी रात बिजली बंद रखी गई। बिजली नहीं रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी में रात गुजारनी पड़ी। इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के इस तरह पूरी रात बिजली काट देना उचित नहीं है। रात भर बिजली नहीं रहने और भीषण गर्मी के कारण लोग चैन से सो नहीं सके। जिससे उनमें भारी नाराजगी देखी जा रही है। इधर आलिंगुढ़ सब स्टेशन के कर्मियों ने बताया कि उन्हें उच्च अधिकारियों से बिजली आपूर्ति ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.