औरैया, मई 18 -- कुदरकोट, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में बीमारियों का असर बढ़ता जा रहा है। थाना क्षेत्र के मुरादपुर खास गांव निवासी नौ वर्षीय बालक की तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार मुरादपुर खास निवासी नौ वर्षीय ऋषव पुत्र अनुज कुमार की 17 मई को अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों के मुताबिक बच्चे को उल्टी होने लगी और उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए कुदरकोट के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई स्थित पैरामेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को तत्काल सैफई लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान 18 मई 2026 को उसकी मौत हो गई। मासूम अपने पीछे माता रौली, पिता अनुज कुमार और एक बहन सहित...