भीषण गर्मी के बीच बीमार कर रहा बाहर का बासी खाना
रांची, मई 25 -- रांची, सवांददाता । राजधानी में जारी भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। इस मौसम में फूड प्वॉयजनिंग (खाद्य विषाक्तता) के मामलों में तेजी से उछाल आया है। शहर के अस्पतालों में पेट दर्द, उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) की शिकायतों के साथ पहुंचने वाले मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है। रिम्स मेडिसिन विभाग के डॉ. गगन गुंजन के मुताबिक, इस भीषण गर्मी के दौरान बाहर का बासी, खुला या दूषित खाना खाने से लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। यही वजह है कि इन दिनों ओपीडी और इमरजेंसी में पेट से जुड़ी समस्या के मरीजों की संख्या में अचानक काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डायरिया-बुखार के मरीजों की उमड़ी भीड़ गर्मी में खाने की सुरक्षा उन्होंने कहा कि तेज गर्मी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.